आंवला कब कब नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:51

इन 5 समस्याओं में नहीं करना चाहिए आंवले का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान:-

एसिडिटी - Acidity

एसिडिटी की समस्या में आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो इस फल को अम्लीय प्रकृति का बना देता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि आंवला खाने से हार्टबर्न की समस्या दूर होती है। हालांकि, हाइपर एसिडिटी की समस्या में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में जलन और हार्टबर्न की समस्या हो सकती है।

सर्दी-जुकाम - Cold And Flu

सर्दी-जुकाम होने पर आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, आंवले की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह शरीर के तापमान को कम कर देता है। सर्दी-जुकाम की समस्या में आंवला खाने से लक्षण और खराब हो सकते हैं। अगर आपको सर्दी-जुकाम है तो आप आंवले का सेवन त्रिफला के रूप में कर सकते हैं। गर्म पानी और शहद के साथ त्रिफला के तौर पर आंवले का सेवन करने से सर्दी में कोई परेशानी नहीं होती है।

सर्जरी - Surgery

जिन लोगों की सर्जरी होने वाली है, उन्हें भी आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, आंवले में एंटीप्लेटलेट गुण होते हैं, जो खून के थक्के को बनने से रोक सकते हैं। ऐसे में, आंवले का सेवन करने से ब्लीडिंग का जोखिम बढ़ जाता है, जिससे कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। इसलिए सर्जरी से कम से कम दो हफ्ते पहले से ही आंवले का सेवन बंद कर देना चाहिए।

लो ब्लड शुगर - Low Blood Sugar

लो ब्लड शुगर की समस्या में आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। कई अध्ययनों से पता चलता है कि आंवला खाने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। जिन लोगों का शुगर लेवल कम रहता हो, उन्हें आंवला नहीं खाना चाहिए। इससे हाइपोग्लाइसीमिया का जोखिम बढ़ सकता है। इसके अलावा, जो लोग एंटी डायबिटिक दवाओं का सेवन करते हैं, उन्हें भी डॉक्टर की सलाह के बाद ही आंवले का सेवन करना चाहिए।

ड्राई स्किन - Dry Skin

ड्राई स्किन की समस्या में आंवला नहीं खाना चाहिए। आंवले में मौजूद कुछ तत्व शरीर में डिहाइड्रेशन को बढ़ा सकते हैं। इसलिए ड्राई स्किन वाले लोग अगर आंवले का सेवन करें तो इससे यह समस्या और बढ़ सकती है। इसकी वजह से बालों में डैंड्रफ, खुजली और हेयरफॉल जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए आंवला खाने के बाद भरपूर मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info